जिसका होगा मंगल बलवान, वही बनेगा विधायक
मध्यप्रदेश विधानसभा 230 सीटों वाली का चुनाव 25 नवंबर को होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं, क्या कहते हैं उस दिन के सितारे? किसके होंगे बलवान सितारे? कौन बनेगा विधायक? जानें चुनावी दिन के वोट डालने के समय के सितारे :-वोट डालने के समय साहस, ऊर्जा का कारक मंगल की राशि वृश्चिक स्थिर लग्न का उदय 4 अंश 28 कला में है। लग्न का स्वामी मंगल भी सिंह की राशि स्थिर दशम भाव में होकर बैठा है। वहीं राशि भी सिंह हैं।
राशि स्वामी सूर्य लग्न में मित्र राशि मंगल की वृश्चिक में है। इस दोनों में राशि परिवर्तन योग भी है। जिस प्रत्याशी का मंगल बलवान होगा व सिंह, मेष या मकर उच्च का होगा व सिंह लग्न, वृश्चिक लग्न, धनु लग्न या मेष लग्न होगा, वही इस चुनावी समर में जीत हासिल करेगा। साथ ही मंगल की महादशा चलती हो या सूर्य की महादशा हो, इनमें से किसी की दशा-अंतर्दशा हो तो वह निश्चित ही विधायक बनेगा। फिर वो निर्दलीय ही क्यों ना हो। सत्ता किसकी बनेगी :- कौन बनेगा मुख्यमंत्री। यह उस पार्टी के मुखिया पर निर्भर करता है कि कौन पार्टी का प्रोजेक्ट चेहरा है उसकी कुंडली क्या कहती है, उस पर निर्भर करता है।