• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. जावेद जाफरी : मुश्किल है गढ़ जीतना

जावेद जाफरी : मुश्किल है गढ़ जीतना

जावेद जाफरी के चुनावी सितारे

जावेद जाफरी
हास्य फिल्म अभिनेता जगदीप के पुत्र हास्य अभिनेता जावेद जाफरी का जन्म 4 दिसंबर 1963 को वृश्चिक लग्न मिथुन राशि में हुआ।

अभिनेता के रूप में पंचम भाव का स्वामी गुरु जन्म के समय स्वराशि का पंचम भाव में वक्री होने से जावेद जाफरी अभिनेता के रूप में सफल न हो सके।

जावेद जाफरी की पत्रिका में कला का कारक शुक्र गुरु की राशि धनु में होकर वाणी स्थान में मंगल बुध व केतु के साथ है। अत: वाणी के प्रभाव से आपको सफलता मिलती है।

FILE


राजनीति में पहली बार 'आप' के टिकट पर इलाहाबाद से भाजपा के राजनाथ सिंह के साथ जावेद जाफरी का मुकाबला है। जावेद का राज्य भाव प्रबल है, दशम भाव का स्वामी सूर्य लग्न में मित्र मंगल की राशि में है।

चन्द्र मिथुन का होकर अष्टम में है वहीं चन्द्र के साथ राहु है, यह ग्रहण योग का कारण है। जमानत बच जाएगी लेकिन गढ़ जीतना मुश्किल है। ग्रहों की मानें तो जावेद जाफरी को राजनीति के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए था।