• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. गुलशन ग्रोवर : शनि दिलाएगा विशेष सफलता
Written By Author पं. अशोक पँवार 'मयंक'

गुलशन ग्रोवर : शनि दिलाएगा विशेष सफलता

राहु ने दिलाई खलनायकी में ख्याति

गुलशन ग्रोवर
IFM

हिदी फिल्मों में खलनायक की भूमिका से अपनी पहचान बनाने वाले गुलशन ग्रोवर का जन्म 21 सितंबर 1955 में वृश्चिक राशि, चंद्र लग्न, सिंह नवांश में नई दिल्ली में हुआ।

जन्म के समय चंद्र, नीच राशि का लग्नस्थ होकर राहु के साथ है और यही कारण है कि कला के क्षेत्र में खलनायक के रूप में सबसे ज्यादा ख्याति अर्जित करने वाले कलाकार के रूप में जाने जाते हैं।

कुंडली में स्थित ग्रहों के अनुसार आपकी आवाज में कड़कपन वृश्चिक राशि व लग्न का होना ही है। लग्न का स्वामी मंगल दशम में अपने मित्र सूर्य की राशि सिंह में विराजमान है। मंगल, अग्नितत्व प्रधान है वही अग्नितत्व राशि सिंह में है। और इन्हीं दो अग्नि तत्वों ने खलनायकी में आपको प्रसिद्धि दिलाई।

गुलशन ग्रोवर ने सिर्फ खलनायक के रोल ही न हीं किए बल्कि पुलिस इंस्पेक्टर व चरित्र अभिनेता बनकर भी रूपहले पर्दे पर आए। गुलशन हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

पत्रिका में गुरु की महत्ता आपको स्वीकारना ही होगी। गुरु नवम (भाग्य भाव) में उच्च का है और यहीं से पंचम (मनोरंजन भाव) पर उच्च दृष्टि डाल रहा है। लग्न पर मित्र दृष्टि के साथ-साथ चंद्र पर, जो भाग्येश भी है पर भाग्य भाव से दृष्टिपात कर रहा है। इन्हीं कारणों से आपका भाग्य सदैव प्रबल रहा है।

PR
लग्न पर मंगल की स्वदृष्टि पड़ रही है। दूसरी ओर मंगल की चतुर्थ दृष्टि दशम भाव से लग्न पर पड़ने से चंद्र का नीच भंग भी हो रहा है। जब किसी ग्रह का नीच भंग होता है तो वह ग्रह उस जातक के लिए उत्तम फलदायी हो जाता है।

चतुर्थ भाव जनता व सुख का होकर माता, भूमि-भवन के साथ प्रसिद्धि का भी है। पराक्रम भाव यानी तृतीय का स्वामी शनि उच्च का होकर द्वादश भाव में है यह स्थिति जन्म स्थान से दूर सफलता के योग बनाती है। चंद्र के साथ राहु के होने से संघर्ष की स्थिति भी बनी।

फिल्मों में सफल अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाने में गुरु की ‍विशेष कृपा रही। पत्रिका में शनि जन्म के समय उच्च का है। शनि 16 नवंबर से पुन: उच्च का हो रहा है, ऐसी स्थिति में आपको कोई विशेष सफलता मिल सकती है।