काजोल : बुध ने दिलाई प्रसिद्धि
Kajolकाजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में शतभिषा नक्षत्र में हुआ। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले सबका मन जीत लेते है एवं स्वाभिमानी होते है, यह गुण काजोल में है।जन्म के समय सूर्य की स्थिति ने काजोल को फिल्मी दुनिया में प्रसिद्धि दिलाई। कुंडली में चन्द्र की स्थिति अष्टम भाव में होने से स्वास्थ्य की तकलीफ दे सकती है।
कुंडली में मंगल की स्थिति मध्यम फल देती है। बुध काजोल को अपने पराक्रम से प्रसिद्धि एवं धन अर्जित करने वाला भाग्य देता है। गुरु शनि की राशि में होने आर्थिक सुख देता है।कुंडली में शुक्र की स्थिति से भी काजोल को आर्थिक, भौतिक सुख मिला। परन्तु शुक्र स्वजनों से बैरी बना सकता है एवं कीर्ति का ह्रास कर सकता है, अत: शुक्र की शांति कराए।