• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. अनिल कपूर : उच्च का शनि दिलाएगा सफलता
Written By Author पं. अशोक पँवार 'मयंक'

अनिल कपूर : उच्च का शनि दिलाएगा सफलता

हैप्पी बर्थ डे....

अनिल कपूर हैप्पी बर्थ डे
IFM

एक अच्छे कलाकार के लिए शुक्र का निर्दोष होना ही सबसे बडी़ खासियत होती है। उसी श्रृंखला में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार एवं एक से बढ़कर एक सफल फिल्म देने वाले अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1959 में तुला लग्न वृषभ नवांश में हुआ।

तुला लग्न एक वायवीव राशि है, अतः जातक लंबे कद का होता है, लेकिन राशि कन्या होने से आप मध्यम कद के हैं। चेहरा थोड़ी-सी लंबाई लिए स्पष्ट और सुंदर नाक-नक्शा का होता है। चेहरे या गर्दन पर तिल होने की संभावना होती है।

मध्यायु के पश्चात कपाल पर बाल कम हो जाएंगे। शारीरिक व्यक्तित्व पर्याप्त प्रभावशाली होगा। तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, जो रूप और सौंदर्य का राजा कहा जाता है। ऐसे जातक प्रेम में कलात्मक एवं मुखर होते है। तथा वह एक सुरम्य वातावरण में रहना पसंद करते है।

ND
तुला यानी तराजू एक संतुलन की राशि है, अतः जातक संतुलित मस्तिष्क का होगा। वह किसी तथ्य के गुण और अवगुण को तोल कर सत्य विचार रखेगा। जातक में हर बात को तर्क की कसौटी पर कसने की प्रबल भावना होगी। ऐसा जातक नरम स्वभाव का तथा मृदुभाषी होगा। कला के सभी गुण उनमें दिखाई देंगे।

आपकी पत्रिका में कला का कारक शुक्र स्वराशि का होकर लग्न केन्द्र में होने से पंचमहापुरुष योग में से एक योग हंसयोग होने से आप धनवान होते है व जिस क्षेत्र में होते है उसमें सफलता आपके कदम चूमती है। और यही कारण है कि आपने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। कई सुपर हिट फिल्में देने वाले अनिल कपूर के ग्रह बलवान जो है।

कुंडली के अनुसार पंचम मनोरंजन भाव का स्वामी शनि पराक्रम में धनु राशि का होकर पंचम भाव पर स्वदृष्टि भी डाल रहा है। मनोरंजन भाव का स्वामी यदि सुख भाव जनता से संबंध रखनेवाला भाव ही अपने भाव पर दृष्टि रखे तो सफलता तो मिलेगी ही।
दशम भाव व्यापार का है और फिल्म उद्योग व्यापार ही है, उस पर गुरु मेहरबान हो तो सफल होना स्वाभाविक है।

गुरु द्वितीय भाव से भ्रमण कर रहे हैं, जिनकी नवमं दृष्टि दशम भाव पर उच्च की पड़ रही है। अभी आपको उतरती साढे़साती है जो लाभकारी भी रहेगी। वर्तमान में शनि का गोचरीय भ्रमण तुला राशि से चल रहा है, जो उसकी उच्च राशि है।

आपकी पत्रिका से चतुर्थ भाव सुख व जनता के साथ-साथ पंचम मनोरंजन भाव का स्वामी भी है। यही कारण आपको शनि का लाभ मिलने से आप फिल्मों में बरकरार रहेंगे। साथ ही कोई विशेष लाभ भी मिल सकता है।