1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. कैरेबियन प्रीमियर लीग 2020
  4. Shimron Hetmyer and Keemo Paul return Guyana to victory

शिमरोन हेटमायर और कीमो पॉल ने गयाना को जीत की राह पर लौटाया

Shimron Hetmyer
टारूबा। कीमो पॉल के 4 विकेट और शिमरोन हेटमायर के 44 गेंद में 71 रन की मदद से गयाना अमेजन वारियर्स ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 3 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। 
 
शिमरोन हेटमायर ने अपनी पारी में 3 छक्के और 8 चौके लगाए। वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पैट्रियट्स ने 5 विकेट 83 पर पर गंवा दिए लेकिन बेन डंक (29) और कप्तान रेयाद एमरिट (17) ने आखिरी में आक्रामक पारियां खेलकर टीम को 8 विकेट पर 127 रन तक पहुंचाया।
अगला लेख
बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम का खिलाड़ी निकला कोरोना पॉजिटिव