1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. गुरु-मंत्र
Written By WD
Last Modified: बुधवार, 6 जुलाई 2011 (15:51 IST)

अपना ख्याल रखिए

एमएसएन
ND
शारीरिक सेहत जितनी जरूरी है, उतना ही मानसिक स्वास्थ्य भी। किंतु हमारी सजगता अभी सिर्फ शारीरिक सेहत को लेकर है। जिम, वर्कआउट, योग, सेहतमंद भोजन का सेवन, डिटॉक्स आदि प्रयासों के जरिए इधर शारीरिक सेहत दुरुस्त रखने में हम एक हद तक कामयाब भी हुए हैं लेकिन यह कामयाबी तब तक अधूरी ही मानी जाएगी जब तक हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर नहीं होता।

आखिर दिमाग और शरीर का सही संतुलन हमारे लिए बेहद जरूरी है। आइए, मानसिक स्वास्थ्य पाने के लिए करें कुछ खास जतन -

अपने को अहम मानें - खुद की इज्जत को नजरअंदाज करना मानसिक दृढ़ता को कमजोर करना है। दरअसल, खुद को कॉम्प्लीमेंट देना आपकी अहम जरूरत है। जिस भी काम में आपको मजा आता हो उसके लिए वक्त जरूर निकालें। अपनी पसंदीदा मूवी देखें या किताब पढ़ें।

ND
खुशमिजाज लोगों की संगत - आपके दोस्तों की लिस्ट में खुशमिजाज व्यक्तित्व का कोई दोस्त जरूर शामिल हो। आप भी खुश रहें और ग्रुप में एंजॉय करने का मौका तलाशें। एक कहकहा आपको तरोताजा कर सकता है। यह याद रखते हुए हंसने-हंसाने का कोई मौका न छोड़ें। यह आपको विटामिन की एक गोली से अधिक लाभ देगा।

दिमाग को आराम दें - जिस तरह शरीर को आराम चाहिए उसी तरह दिमाग को भी। आराम दिमाग को तंदुरुस्त रखता है। इसके लिए आपको हलके-फुलके पल बिताने की आदत होनी चाहिए। अपनी समस्याओं को परे रख कुछ समय बिताना बेहद जरूरी है। एक चीज और, मेडिटेशन और योग करें। इससे दिमाग को काफी राहत मिलती है।