1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. बजट 2016-17
  4. Rail budget 2016-17

प्रभु के रेल बजट से क्यों खुश हैं युवा...

Rail budget 2016-17
भले ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बजट में बड़ी घोषणाएं की है लेकिन इससे युवा भी बेहद खु्श नजर आ रहे हैं।
रेल बजट 2016-17 मुख्य बिंदु


रेल मंत्री ने बजट में घोषणा की कि अब ट्रेनों में लोगों को गाना सुनने की सुविधा मिलेगी। उनकी इस घोषणा से वह युवा भी रेल में सफर करना पसंद करेंगे जो इस दौरान बोर हो जाते हैं।

प्रभु ने अपने बजट में युवा यात्रियों की सुविधा के लिए 2 साल में 400 स्टेशनों पर वाई फाई की भी घोषणा की है। उन्हें डिब्बों में अब पहले से ज्यादा चार्जिंग पाइंट भी मिलेंगे।

विश्रामगृहों को आईआरसीटीसी को देने, ऑनलाइन शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी होने से भी युवा बेहद खुश है।