‘जन्नत’ की तलाश
|
निर्देशक : कुणाल देशमुख
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती व कामरान अहमद
कलाकार : इमरान हाशमी, सोनल चौहान, समीर कोचर, जावेद शेख (पाकिस्तान), विशाल मल्होत्रा
संभावित प्रदर्शन की तिथि : 16 मई 2008
अर्जुन एक युवा और लापरवाह इंसान है। पैसा वह कमाना चाहता है, लेकिन उसके तरीके गलत हैं। कार्ड खेलकर खूब पैसा बनाने की उसकी चाहत है। उसकी मुलाकात एक मॉल में ज़ोया नामक लड़की से होती है।
वह ज़ोया के प्यार में पागल हो जाता है और उसको पाने के लिए वह ज्यादा से ज्यादा धन कमाना चाहता है। अर्जुन साधारण जिंदगी को छोड़ने का निर्णय लेता है। कार्ड खेलना छोड़ वह बुकी बन जाता है।
|
अर्जुन एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ा होता है, जहाँ उसे हाल ही में कमाई गई शोहरत और दौलत तथा ज़ोया के प्यार में से किसी एक को चुनना होता है?
|
क्या वह इस मकड़जाल से निकल पाएगा?
क्या वह दौलत की खातिर ज़ोया को छोड़ देगा?
क्या ज़ोया और अर्जुन को वह जन्नत मिल पाएगी, जिसकी उनको तलाश थी?
जानने के लिए देखिए ‘जन्नत’।
‘जन्नत’ वाली सोनल
