1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

हाल-ए-दिल

हाल-ए-दिल
PR
निर्माता : कुमार मंगत
निर्देशक : अनिल देवगन
संगीत : विशाल भारद्वाज, आनंद राज आनंद, प्रीतम, राघव
कलाकार : अमिता पाठक, नकुल मेहता, अध्ययन सुमन

‘हाल-ए-दिल’ नाम से ही जाहिर है कि यह एक प्रेमकथा पर आधारित फिल्म है। प्यार को नए तरीके से परिभाषित करने की कोशिश इस फिल्म के जरिये की गई है। कुमार मंगत की बेटी अमिता, शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन और नए अभिनेता नकुल मेहता अपने करियर का आगाज इस फिल्म के जरिये कर रहे हैं।

‘हाल-ए-दिल’ ऐसे युवाओं की प्रेम कहानी है जिनके लिए प्यार की कोई सरहद नहीं होती। जो प्यार में डूबना जानते हैं। संजना के लिए प्यार एक पवित्र भावना है। वह प्यार को जिंदगी का हिस्सा नहीं, बल्कि जिंदगी ही मानती है।

शेखर हर दूसरी लड़की से प्यार का इजहार करता है, लेकिन उसे यह अहसास है कि उसकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से होने वाली है जो उसकी शख्सियत को बदलकर रख देगी।

PR
रोहित के लिए प्यार का अहसास बिलकुल अलग है। वह प्यार में इतना डूब जाता है कि उसके लिए सीमाएँ कोई मायने नहीं रखतीं। वह अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर सकता है।

प्यार के लिए अलग-अलग सोच रखने वाले इन तीनों की दास्तान देखने को मिलेगी ‘हाल-ए-दिल’ में।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें