1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. हांटेड (3 डी)

Haunted 3 D Movie Preview | हांटेड (3 डी)

हांटेड
बैनर : डार मोशन पिक्चर्स, बीवीजी फिल्म्स
निर्माता : विक्रम भट्ट, अरुण रंगाचारी
निर्देशक : विक्रम भट्ट
संगीत : चिरंतन भट्ट
कलाकार : महाक्षय चक्रवर्ती, टिया बाजपेयी, अंचित कौर, आरिफ जकारिया
रिलीज डेट : 6 मई 2011

PR

कई वर्षों बाद हिंदी में 3-डी फिल्म आ रही है। इसका निर्माण किया है विक्रम भट्ट ने और उनका दावा है कि ‘हांटेड’ भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक थ्री डी हॉरर फिल्म है। इसकी शूटिंग कई विदेशी तकनीशियनों के साथ थ्री-डी में ही हुई है। कहानी घूमती है एक बंगले के इर्दगिर्द। यह हवेली डलहौजी में स्थित है। इस बंगले को लेकर कई किस्से प्रचलित हैं। लोगों का विश्वास है कि इसमें एक आत्मा का निवास है और रात में डरावनी आवाज के साथ अजीब घटनाक्रम घटते हैं।


PR

रेहान इस बंगले का मालिक है। कर्ज में उसका परिवार डूबा हुआ है। इसलिए वह बंगले को बेचने के लिए डलहौजी आता है। उसे खरीददार मिल गया है, लेकिन वह एग्रीमेंट पर साइन तभी करेगा जब रेहान इस बंगले को उस आत्मा के चंगुल से मुक्त कर देगा। रेहान उस बंगले में रूकता है और उसके साथ रहस्यमय घटनाएँ घटती हैं। बंगले की अतीत की कुछ बातें उसके सामने आती हैं। एक खूबसूरत लड़की का फोटो उसे मिलता है, जिसका नाम मीरा है। रेहान समझ नहीं पाता कि आखिर कोई कैसे एक फोटो और नाम से प्यार कर सकता है जब तक उसे पता नहीं चल जाता कि यही आत्मा की उस घर में रहने की वजह है।


PR


निर्देशक के बारे में :
गुलाम (1998), कसूर (2001), राज (2002), आवारा पागल दीवाना (2002), 1920 (2008) जैसी सफल फिल्म निर्देशित कर चुके विक्रम भट्ट का झुकाव इन दिनों हॉरर फिल्मों की ओर है। अब वे थ्री डी तकनीक के जरिये दर्शकों को डराना चाहते हैं। बीस से ज्यादा फिल्में निर्देशित कर चुके विक्रम के मुताबिक थ्री-डी तकनीक उनके लिए नई थी, इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ इसे सीखा और भारतीय सिनेमा में इस तरह का प्रयोग किया। उनका मानना है कि हांटेड थ्री-डी देखना दर्शकों को एक नया अनुभव देगा।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें