वन फाइन मंडे
|
निर्देशक : मनु चौबे
संगीत : सिद्धार्थ श्रीवास्तव
कलाकार : शेखर सुमन, तनाज़ करीम, गौरी कर्णिक, राज जुत्शी, राजेश विवेक
‘वन फाइन मंडे’ के जरिये शेखर सुमन एक बार फिर बड़े परदे पर नायक के रूप में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी श्यामराव सावंत (शेखर सुमन) के आसपास घूमती है।
श्यामराव, शहर का एक बहुत बड़ा डॉन है। उसके नाम से सब काँपते हैं। श्यामराव के पिता बीमार हैं और मृत्यु का इंतजार कर रहे हैं। अपने पिता के सामने श्यामराव वचन देता है कि वह सारे बुरे काम को त्यागकर एक शरीफ आदमी के रूप में जिंदगी गुजारेगा।
|
श्यामराव की समझ में आ जाता है कि आम और शरीफ आदमी के रूप में जिंदगी जीना इतना आसान नहीं है, जितना कि वह समझ रहा था। उसकी कहानी को हास्यभरे अंदाज में दिखाया गया है।
निर्देशक के बारे में :
|
