1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. यमला पगला दीवाना : देओल धमाका

Yamla Pagla Deewana Movie Preview | यमला पगला दीवाना : देओल धमाका

यमला पगला दीवाना
बैनर : टॉप एंगल प्रोडक्शन्स, वन अप एंटरटेनमेंट
निर्माता : समीर कर्णिक, नितिन मनमोहन
निर्देशक : समीर कर्णिक
संगीत : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, अनु मलिक, आरडीबी, संदेश शांडिल्य, राहुल बी. सेठ, नौमैन जावेद
कलाकार : धर्मेन्द्र, सनी देओल, बॉबी देओल, कुलराज रंधावा, नफीसा अली, अनुपम खेर, जॉनी लीवर, मुकुल देव, एमा ब्राउ
रिलीज डेट : 14 जनवरी 2011

PR

’अपने’ में रुलाने के बाद तीनों देओल्स ‘यमला पगला दीवाना’ में दर्शकों को हँसाने के लिए आ रहे हैं। तीनों का कहना है ‘दुनियावालों! इस कहानी में कॉमेडी है। रोमांस है। ड्रामा है। मेलोड्रामा है। इमोशन है। ...और साला बहुत सारा कन्फ्यूजन है।‘‍ फिल्म कनाडा से शुरू होती है, बनारस होती हुई अंत में पंजाब जा पहुँचती है, जहाँ धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी को चाहने वाला हर घर में मिल जाएगा।


PR

धरमसिंह (धर्मेन्द्र) और गजोधरसिंह (बॉबी देओल) बनारस के ठग हैं। ये बाप-बेटे बड़े मजाकिया किस्म के इंसान हैं और लोगों को बेवकूफ बनाने में इनका कोई मुकाबला नहीं है। बाप-बेटे की मस्ती भरी जिंदगी में तब ब्रेक लग जाता है जब एक शक्तिशाली, ईमानदार एनआरआई परमसिंह ढिल्लो (सनी देओल) उनकी जिंदगी में आ धमकता है। परमवीर दावा करता है कि वह गजोधर का बड़ा भाई है। दोनों बचपन में बिछड़ गए थे।


PR

बाप-बेटे को विश्वास तो नहीं होता, लेकिन उसकी ताकत देख वे यह बात मान लेते हैं ‍ताकि उन्हें कोई धमकाए तो परमवीर उन्हें बचा सके। इसी बीच गजोधर को साहेबा (कुलराज रंधावा) नामक लड़की से प्यार हो जाता है। साहेबा पंजाब की रहने वाली खूबसूरत सरदारनी है। उनके रोमांस के बीच साहेबा का भाई दीवार बन जाता है और उसे पंजाब ले जाता है।


PR

गजोधर अपने प्यार को वापस पाना चाहता है और इसके लिए परमवीर एक ‘क्रेजी प्लान’ बनाता है। तीनों पंजाब के देहाती इलाके में पहुँच जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है हँसी-मजाक से भरा दौर जिसमें संयुक्त परिवार है, सनकी रिश्तेदार हैं, शादियों की बातें हैं और खूब सारा ड्रामा है।



PR

निर्देशक के बारे में :

’करीब’ में विधु विनोद चोपड़ा के सहायक और कई डॉक्यूमेंट्री बना चुके समीर कर्णिक ने अब तक क्यूँ हो गया ना (2004), नन्हे जैसलमेर (2007), हीरोज़ (2008) और वादा रहा... आई प्रॉमिस (2009) निर्देशित की है, लेकिन सफलता उनसे रूठी हुई है। बॉबी देओल से हुई दोस्ती का फायदा ‘यमला पगला दीवाना’ में तीनों देओल्स को निर्देशित कर मिला। फिल्म के प्रोमो सराहे जा रहे हैं और समीर लग रहा है कि उनका निशाना इस बार चूकेगा नहीं।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें