1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
Written By समय ताम्रकर

देहली 6

देहली 6
IFM
निर्माता : राकेश ओमप्रकाश मेहरा, रॉनी स्क्रूवाला
निर्देशक : राकेश ओमप्रकाश मेहरा
संगीत . ए.आर. रहमान, रजत ढोलकिया
कलाकार : अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, ओम पुरी, दिव्या दत्ता, ऋषि कपूर, वहीदा रहमान, पवन मल्होत्रा, सुप्रिया पाठक, तनवी आजमी, केके रैना, अतुल कुलकर्णी

कहानी है भारतीय मूल के अमेरिकन नौजवान रोशन (अभिषेक बच्चन) की, जो भारत पहली बार आया है। इसकी वजह है उसकी दादी, जो बहुत बीमार है और अपने अंतिम दिन वे उस जमीन पर बिताना चाहती हैं, जहाँ वे पैदा हुई हैं।

रोशन पाश्चात्य जीवनशैली का आदी है। भारतीय संस्कृति, विश्वास और धर्म के बारे में उसे ज्यादा पता नहीं है। यहाँ के खाने और सुगंध को भी उसने पहली बार महसूस किया।

भारत आने के पूर्व वह सोच रहा था कि उसकी दादी अमेरिका को छोड़कर गलती कर रही है, लेकिन उसे यहाँ आने पर महसूस होता है कि वो गलत था। यहाँ पर उसे जो अपनापन और प्यार मिला उससे वो अभिभूत है।

IFM
बिट्टू (सोनम कपूर) अपनी पहचान की तलाश में है और परंपरा के नाम पर उन बेडि़यों को तोड़ना चाहती है जिन्होंने उसे जकड़ रखा है। वह रोशन को चाहने लगती है। रोशन की मुलाकात गोबर (अतुल कुलकर्णी), जलेबी (दिव्या दत्ता) और नवाब साहब अली (ऋषि कपूर) से होती है जो उसे समझाते हैं कि वो अपने बिट्टू को छोड़कर नहीं जाए क्योंकि ऐसा प्यार जिंदगी में बार-बार नहीं मिलता।

इस फिल्म की कहानी में दिल्ली का वो हिस्सा दिखाया गया है जिसका पिनकोड है 110006। इसलिए फिल्म को ‘देहली 6’ का नाम दिया गया है। यह शहर इस फिल्म में एक किरदार की तरह मौजूद है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें