1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disha patani bold glamorous zebra print outfit photos viral

जेब्रा प्रिंट आउटफिट में दिशा पाटनी ने ढाया कहर, सिजलिंग पोज देख फैंस हुए क्रेजी

Disha Patani hot photos
बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार दिशा पाटनी एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। 
 
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दिशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ बेहद हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

 
तस्वीरों में दिशा पाटनी का फैशन सेंस देखने लायक है। उन्होंने एक बेहद अट्रैक्टिव सिल्वर और ब्लैक कॉम्बिनेशन वाला जेब्रा प्रिंट हॉल्टर नेक कॉर्सेट स्टाइल टॉप पहना हुआ है, जिसमें ब्लैक लेस की डिटेलिंग दी गई है। 
 
इस चमकीले टॉप के साथ दिशा ब्लैक कलर की मिनी स्कर्ट मैच की है, जो उनके टोंड लेग्स और परफेक्ट फिगर को बेहतरीन तरीके से फ्लॉन्ट कर रही है।

 
लाइट मेकअप, न्यूड लिप्स और स्मोकी आइज के साथ दिशा का यह ओवरऑल लुक इंटरनेट का तापमान बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
दिशा के लुक को सबसे ज्यादा खास उनके एक्सप्रेशंस और हेयर स्टाइल बना रहे हैं। उनके चेहरे पर गिरती जुल्फें और बंद आंखों के साथ दिया गया पोज उनके लुक में एक मिस्ट्री और सेंसुअलिटी जोड़ रहा है। 
 
तस्वीरों में दिशा पाटनी ने एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज दिए हैं। उनका साइड-प्रोफाइल पोज उनकी परफेक्ट बॉडी कर्व्स को उभार रहा है। कुछ तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट भी हैं। 
 
दिशा पाटनी का यह नया अवतार इस बात का सबूत है कि स्टाइल और बोल्डनेस के मामले में उनका मुकाबला करना आसान नहीं है। तस्वीरें अपलोड होते ही फैंस इस पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर पैतृक गांव में जानलेवा हमला, हालत नाजुक