Team – The Force : Preview, Storyline and Synopsis | टीम – द फोर्स
|
निर्देशक : अजय चंडोक
गीतकार : शब्बीर अहमद, कंवर जुनेजा, प्रवीण भारद्वाज
संगीत : डब्बू मलिक
लेखक : युनूस सेजवाल
कलाकार : सोहेल खान, अमृता अरोरा, आरती छाबडि़या, यश टोंक, व्रजेश हीरजी, सयाजी शिंदे, कुलभूषण खरबंदा
इस फिल्म का पहले नाम था ‘जीत - फील द फोर्स’ जिसे बदलकर ’टीम - द फोर्स’ कर दिया गया। यह कहानी है तीन दोस्तों की। राज (सोहेल खान), यश (यश टोंक) और जस्सी (व्रजेश हीरजी) का सपना है कि वे संगीत की दुनिया में नाम कमाएँ। इसके लिए वे संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल रहा है।
तीनों बतौर पेइंग गेस्ट बाबा (कुलभूषण खरबंदा) के साथ रहते हैं। बाबा से उनका संघर्ष देखा नहीं जाता। वे तीनों को अपने बेटा जैसा मानते हैं। बाबा उन्हें खुद का वीडियो अलबम बनाने के लिए पैसा देते हैं और उन्हें इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए गोआ भेज देते हैं। उनके जाने के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन रमन शेट्टी (सयाजी शिंदे) बाबा को धमकी देते हुए पैसा माँगता है।
|
क्या वे सचमुच प्रतिभाशाली हैं?
रमन शेट्टी से बाबा कैसे बच पाएगा?
ये जानने के लिए देखना होगी ‘टीम - द फोर्स’।

