1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
Written By समय ताम्रकर

जुगाड़

जुगाड़
PR
निर्माता : संदीप कपूर
निर्देशक : आर आनंद कुमार
गीत : समीर
संगीत : सचिन गुप्ता
कलाकार : मनोज बाजपेयी, हृषिता भट्ट, विजय राज, संजय मिश्रा, गोविंद नामदेव

दिल्ली के रिहाइशी इलाकों में व्यवसाय करने वालों पर सरकार ने कार्रवाई की थी। इस घटना को लेकर ‘जुगाड’ फिल्म का निर्माण किया गया है। इसे सत्य घटना पर आधारित फिल्म बताया जा रहा है, जो एक विज्ञापन एजेंसी के सीईओ के साथ घटी थी।

विज्ञापन एजेंसी को सील कर दिया गया और इसके सीईओ जुगाड़बाजी में जुट गए ताकि उनकी विज्ञापन एजेंसी को बचाया जा सके। जुगाड़ यानी कि सरकारी अफसरों और नेताओं तक पहुँचना और अपना काम निकलवाना। कई लोगों को इसीलिए जुगाड़ू भी कहा जाता है जो हर जगह से अपना काम निकाल लेते हैं।

PR
विज्ञापन एजेंसी के सीईओ के रास्ते में तरह-तरह के लोग आते हैं, लेकिन उनका काम नहीं बनता। वे अपनी टीम के साथ संघर्ष करते हैं और इससे जन्म होता है कई हास्यास्पद घटनाओं का। फिल्म का हीरो हर तरह की जुगाड़ लगाता है ताकि उसकी एजेंसी फिर शुरू हो जाए।

इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, गुड़गाँव और मुंबई में की गई है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें