1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
Written By समय ताम्रकर

गजनी

गजनी
निर्माता : अल्लू अरविंद, मधु वर्मा
कथा-पटकथा-निर्देशक : ए.आर. मुरुगदास
गीतकार : प्रसून जोशी
संगीतकार : ए.आर. रहमान
कलाकार : आमिर खान, असीन, जिया खान
प्रदर्शित होने की तिथी : 24 दिसंबर 2008

‘गजनी’ फिल्म तमिल फिल्म ‘गजनी’ का हिंदी रीमेक है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘मेमेंटो’ (2000) से भी प्रभावित है, हालाँकि इस‍ फिल्म के निर्माता-निर्देशक इस बात से इंकार करते हैं।

आमिर खान के लुक और एक्शन दृश्यों की वजह से यह फिल्म पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में है और दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। उनकी अपेक्षाएँ इस फिल्म से बहुत ज्यादा है।

IFM
रोमांटिक, एक्शन, थ्रिलर ‘गजनी’ की कहानी का मुख्य पात्र है संजय सिंघानिया (आमिर खान)। संजय एक रईस उद्योगपति है और ‘एयर वाइस’ नामक उसकी सेल्यूलर फोन कंपनी है। संजय की शख्सियत और स्टाइल ऐसी है कि कोई भी उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता।

कल्पना (असीन) एक मॉडल है और संजय को वह बेहद पसंद करती है। हालाँकि वह संजय से कभी नहीं मिली, लेकिन उसने सभी को बता रखा है कि वह संजय से प्यार करती है।

अपनप्यार की घोषणा वह एक पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में करती है। जब वह इंटरव्यू संजय पढ़ता है तो उसे बेहद गुस्सा आता है। कल्पना को सबक सिखाने के उद्देश्य से वह उसके पास जाता है, लेकिन वह खुद कल्पना का दीवाना हो जाता है।

इसके पहले की उनकी रोमांस की कहानी आगे बढ़े, एक ऐसी घटना घट जाती है कि संजय हिल जाता है। कुछ गुंडे लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जब कल्पना उन्हें ऐसा करने से मना करती है तो वे कल्पना को मार डालते हैं। संजय की भी वे बुरी तरह पिटाई करते हैं और उसे सिर में गंभीर चोट पहुँचती है।

IFM
संजय ठीक तो हो जाता है, लेकिन उसकी याददाश्त पर इस चोट का गहरा असर होता है। वह 15 मिनट पहले हुई कोई भी बात या घटना याद नहीं रख पाता। उसे हर चीज लिखकर याद रखनी पड़ती है। कल्पना की हत्या वाले दृश्य भी उसके दिमाग में आते रहते हैं।

संजय अपनी प्रेमिका की हत्या का बदला लेना चाहता है। जिया खान एक मेडिकल स्टुडेंट है और ब्रेन स्टडी में उसकी रूचि है। वह संजय का केस स्टडी कर उसकी मदद करती है। किस तरह से संजय अपने मकसद में कामयाब होता है, यह फिल्म में रोचक तरीके से दिखाया गया है।

फिल्म को मुंबई, केपटाउन और नामिबिया में फिल्माया गया है।

ऐसे बनाई आमिर ने बॉडी
कमांडो से प्रशिक्षण लिया आमिर खान ने
असीन : ताजगी भरा चेहरा
जिया खान से मुलाकात
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें