1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

खुदा के लिए

खुदा के लिए
IFM
निर्देशक : शोएब मंसूर
संगीत : रोहैल हयात
कलाकार : शान, नसीरुद्दीन शाह, ईमान अली, हमीद शेख
भाषा : उर्दू
अवधि : 2 घंटे 47 मिनट

चार अप्रैल को भारत में पाकिस्तानी फिल्म ‘खुदा के लिए’ प्रदर्शित होने जा रही है। आम भारतीय या पाकिस्तानी फिल्म की तरह इस फिल्म में नाच, गाना या रोमांस नहीं है, बल्कि इसमें कुछ गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। 9/11 के बाद पाकिस्तानी और मुसलमान की स्थिति कितनी मुश्किल हो गई है, यह इस फिल्म में दिखाया गया है।

साथ ही इसमें कट्टरवादी और आधुनिक विचारधारा के मुस्लिमों के बीच के टकराव को भी दर्शाया गया है। पढ़े-लिखे और आधुनिक मुसलमान बड़ी कठिन परिस्थितियों में फँसे हुए हैं। वे पाश्चात्य जीवनशैली को पसंद करते हैं इसलिए कट्टरवादी लोग उनसे चिढ़ते हैं और मुसलमान होने के कारण पश्चिम में रहने वाले लोग उन्हें हमेशा संदेह भरी निगाहों से देखते हैं।

IFM
इस फिल्म के जरिए उन प्रश्नों का समाधान खोजने की कोशिश की गई है जो युवा मुसलमान के दिमाग में उठते रहते हैं। इस फिल्म में भारतीय कलाकार नसीरुद्दीन शाह ने भी काम किया है।

यह फिल्म पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका में 2007 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म को सराहना के साथ कई पुरस्कार भी मिले।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें