खलबली – फन अनलिमिटेड
|
निर्देशक : अजय चंडोक
संगीतकार : साजिद-वाजिद
कलाकार : निखिल द्विवेदी, चंकी पांडे, राजपाल यादव, सुरेश मेनन, असरानी, जॉनी लीवर, शक्ति कपूर
क्या हास्य कलाकारों की भीड़ जमा कर ली जाए तो दर्शक हँस-हँसकर लोटपोट हो जाएँगे? जरूरी नहीं है। अधिकांश लोग यही जवाब देंगे, लेकिन निर्माता आज़म खान और निर्देशक अजय चंडोक की फिल्म में तीस से ज्यादा हास्य कलाकार नजर आएँगे। फिल्म का नाम है ‘खलबली’ और कहा जा रहा है कि इसमें अनलिमिटेड फन है।
कहानी है एक अमीर होटल मालिक की। उसकी प्रतिद्वंद्विता दूसरे होटल मालिक से है। उसे बरबाद करने के लिए वह एक गैंगस्टर की शरण में जाता है। गैंगस्टर उसके दुश्मन की होटल में बम लगा देता है।
उस होटल में कई लोग ठहरे हुए हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए हैं। कोई प्रेमी है, तो कोई नेता। कोई फिल्म निर्माता है, तो कोई अंडरवर्ल्ड का डॉन। कैसे मचती है खलबली और आगे होता है क्या? जानने के लिए देखिए ‘खलबली - फन अनलिमिटेड’।

