All The Best Movie Preview | ऑल द बेस्ट
बैनर : अजय देवगन फिल्म्स
निर्माता : अजय देवगन
निर्देशक : रोहित शेट्टी
गीतकार : कुमार
संगीतकार : प्रीतम
कलाकार : अजय देवगन, बिपाशा बसु, फरदीन खान, संजय दत्त, मुग्धा गोडसे, असरानी, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा
‘गोलमाल’ और ‘गोलमाल रिटर्न’ जैसी सफल फिल्मों की जोड़ी (अजय देवगन - रोहित शेट्टी) इस दिवाली पर अपनी नई हास्य फिल्म ‘ऑल द बेस्ट’ लेकर हाजिर हो रही है। फिल्म को रिलीज करने के लिए निर्माता अजय देवगन ने खासतौर पर दिवाली का समय चुना क्योंकि त्योहार के अवसर पर दर्शक हल्की-फुल्की फिल्म देख हँसते हुए घर जाना पसंद करते हैं। मिस्टेकन आइडेंटिटी के कारण पैदा होने वाली हास्यप्रद स्थितियों को इसमें दिखाया गया है।
वीर कपूर (फरदीन खान) वैसे तो रॉकस्टार होने का दावा करता है, लेकिन पैसों की हमेशा उसके पास कमी बनी रहती है। उसका सौतेला भाई धरम कपूर (संजय दत्त) बाहर रहता है।
अपने भाई से पैसे लेने वाला वीर हमेशा इस उधेड़बुन में रहता है कि कैसे वह अपने भाई की जेब से ज्यादा से ज्यादा पैसा निकलवाए। इसके लिए वह अपने आपको शादीशुदा बता देता है ताकि उसका भाई आर्थिक रूप से उसकी ज्यादा मदद करे।
विद्या (मुग्धा गोडसे) को वीर बेहद चाहता है, लेकिन उसका नाम विद्या के पिता (असरानी) की उस लिस्ट में शामिल है, जिनसे वे बहुत नफरत करते हैं।
धरम से झूठ बोलने में वीर का दोस्त प्रेम चोपड़ा (अजय देवगन) भी उसकी मदद करने का कोई अवसर नहीं छोड़ता। प्रेम अपने आपको कारों का एक्सपर्ट मानता है। जाह्नवी (बिपाशा बसु) उसकी पत्नी है, जो उसका पैतृक जिम चलाती है।
कम समय में अधिक पैसा कमाने के चक्कर में प्रेम और वीर बहुत सारा पैसा एक लोकल डॉन (जॉनी लीवर) से उधार ले चुके हैं और चुकाने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। अब उस डॉन से वे मुँह छिपाते घूम रहे हैं।
दोनों की मुसीबत उस समय और बढ़ जाती है जब वीर का भाई धरम बिना बताए उनसे मिलने चला आता है। वह प्रेम की पत्नी जाह्नवी को वीर की पत्नी और वीर की गर्लफ्रेंड को प्रेम की पत्नी समझ लेता है।
वीर और प्रेम बुरे फँस जाते हैं। एक तरफ डॉन और दूसरी तरफ धरम। इसी बीच कई किरदार आते हैं, और अपने एक झूठ को छिपाने के लिए उन्हें कई झूठ बोलने पड़ते हैं। इससे हास्यास्पद परिस्थितियाँ उत्पन्न होती हैं।
संसार का सबसे बड़ा झूठा इंसान भी कभी न कभी अपने झूठ में फँस ही जाता है, तो फिर वीर और प्रेम कब तक अपनी खैर मनाते...
निर्माता : अजय देवगन
निर्देशक : रोहित शेट्टी
गीतकार : कुमार
संगीतकार : प्रीतम
कलाकार : अजय देवगन, बिपाशा बसु, फरदीन खान, संजय दत्त, मुग्धा गोडसे, असरानी, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा
‘गोलमाल’ और ‘गोलमाल रिटर्न’ जैसी सफल फिल्मों की जोड़ी (अजय देवगन - रोहित शेट्टी) इस दिवाली पर अपनी नई हास्य फिल्म ‘ऑल द बेस्ट’ लेकर हाजिर हो रही है। फिल्म को रिलीज करने के लिए निर्माता अजय देवगन ने खासतौर पर दिवाली का समय चुना क्योंकि त्योहार के अवसर पर दर्शक हल्की-फुल्की फिल्म देख हँसते हुए घर जाना पसंद करते हैं। मिस्टेकन आइडेंटिटी के कारण पैदा होने वाली हास्यप्रद स्थितियों को इसमें दिखाया गया है।
वीर कपूर (फरदीन खान) वैसे तो रॉकस्टार होने का दावा करता है, लेकिन पैसों की हमेशा उसके पास कमी बनी रहती है। उसका सौतेला भाई धरम कपूर (संजय दत्त) बाहर रहता है।
PR