सम्बंधित जानकारी
- 'लव लॉटरी' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री के साथ दिखेगा सस्पेंस का तड़का
- कॉकटेल 2 मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, प्यार और भावनाओं के भंवर में फंसी नई पीढ़ी की कहानी
- गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी
- द इंडिया स्टोरी: खेती के ज़हर पर बनी फिल्म, काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े पहली बार दिखेंगे साथ
- भारत भाग्य विधाता: जब डर के सामने खड़ी हुई इंसानियत, कंगना रनौत की यह मूवी सच्ची कहानी पर आधारित
'लव लॉटरी' में कौन है कातिल? अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की मर्डर मिस्ट्री-कोर्टरूम ड्रामा
'लव लॉटरी' एक आधुनिक शहरी दंपति की कहानी है, जिसकी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार धीरे-धीरे अदालत तक पहुंच जाती है। लेकिन मामला सिर्फ कानूनी लड़ाई तक सीमित नहीं रहता। कहानी में एक मर्डर, कई चौंकाने वाले खुलासे और नैतिक दुविधाएं ऐसे मोड़ लाती हैं, जो हर किरदार पर शक पैदा करती हैं। फिल्म विश्वास, सामाजिक सोच, भावनात्मक शोषण और गंभीर आरोपों के मानसिक प्रभाव जैसे विषयों को भी गहराई से छूती है।
'लव लॉटरी' सिर्फ एक सस्पेंस थ्रिलर नहीं है, बल्कि कोर्टरूम ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री का ऐसा मेल है जिसमें रिश्तों, कानून और समाज के कई संवेदनशील पहलुओं को कहानी का हिस्सा बनाया गया है।
फिल्म के निर्माता कुलदीप भार्गव (तुषार) का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म बनाना नहीं था, बल्कि ऐसी कहानी पेश करना था जो दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करे। उनके मुताबिक फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों का ऐसा संतुलन देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को अंत तक सीट से बांधे रखेगा।
वहीं निर्देशक अरविंद पांडे का कहना है कि 'लव लॉटरी' सिर्फ कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि रिश्तों, भावनाओं और सच्चाई की तलाश की कहानी है। उन्होंने मर्डर मिस्ट्री और इंसानी रिश्तों की जटिलताओं को इस तरह पेश करने की कोशिश की है कि दर्शक आखिरी दृश्य तक यह अनुमान लगाते रहेंगे कि असली सच क्या है।
फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला, कबीर दुहान सिंह, हेमंत पांडे, विजयंत कोहली और अग्नि अग्यारी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'लव लॉटरी' का निर्माण कुलदीप भार्गव (तुषार) ने किया है। फिल्म का निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है, जबकि इसकी कहानी अंकुर खत्री ने लिखी है। सिनेमैटोग्राफी नवीन वी. मिश्रा, एडिटिंग प्रकाश झा और संगीत वरुण मिश्रा व अरविंद पांडे ने तैयार किया है। यह सस्पेंस से भरपूर फिल्म 18 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
