I m 24 Movie Preview | आई एम 24 की कहानी
बैनर : आर-विजन इंडिया प्रा.लि., प्लानमैन मोशन पिक्चर्स
निर्माता : अरिंदम चौधरी
निर्देशक : सौरभ शुक्ला
संगीत : जतिन पंडित
कलाकार : रजत कपूर, नेहा धूपिया, रणवीर शौरी, मंजरी फडणीस, सौरभ शुक्ला, विजय राज
रिलीज डेट : 31 अगस्त 2012
निर्माता : अरिंदम चौधरी
निर्देशक : सौरभ शुक्ला
संगीत : जतिन पंडित
कलाकार : रजत कपूर, नेहा धूपिया, रणवीर शौरी, मंजरी फडणीस, सौरभ शुक्ला, विजय राज
रिलीज डेट : 31 अगस्त 2012
IFM |
सच बोलने की अपेक्षा झूठ बोलना ज्यादा आसान है, लेकिन शुबेंदु कठिन राह चुनता है। हमेशा सच और ईमानदारी के साथ खड़ा रहता है। 42 वर्षीय इस गंजे लेखक की सारी सच्चाई एक तरफ रह जाती है जब उसे 22 वर्षीय एक खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है। वह झूठ का सहारा लेने लगता है। इस काम में उसकी मदद करता है गगन, जिसके लिए झूठी कहानियां बनाना बाएं हाथ का खेल है।
एक झूठ को छुपाने के लिए दूसरा झूठ बोलना पड़ता है, लेकिन शुबेंदु को इसमें बड़ा मजा आता है। बेचारे को यह सोच-सोच कर अफसोस होता है कि झूठ बोलना इतना मजेदार है, यह बात उसे इतने वक्त बात क्यों पता चली। झूठ का यह सिलसिला कब खत्म होता है, इससे शुबेंदु को कोई लेना-देना नहीं है।
इस कहानी को ‘आई एम 24’ में हास्य की चाशनी में डूबोकर दिखाया गया है।

