1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

असहाय ‘आमिर’

आमिर राजीव खंडेलवाल
PR
निर्माता : रॉनी स्क्रूवाला
कथा, पटकथा, संवाद व निर्देशन : राजकुमार गुप्ता
गीतकार : अमिताभ
संगीतकार : अमित त्रिवेदी
कलाकार : राजीव खंडेलवाल

फिल्म का नाम ‘आमिर’ जरूर है, लेकिन इसमें आमिर खान नहीं हैं। इस फिल्म के जरिए राजीव खंडेलवाल हिन्दी फिल्मों में अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं। छोटे परदे पर राजीव एक चिर-परिचित नाम है।

डॉ. आमिर अली (राजीव खंडेलवाल) एक निम्न मध्यमवर्गीय युवक है, जिसने अपना करियर खुद बनाया है। विदेश में रहकर उसने कठोर परिश्रम किया और सफलता की सीढि़याँ चढ़ीं। आमिर आजाद ख्यालों का मालिक है।

आमिर की मुलाकात लंदन में एक लड़की से होती है, जो दूसरे धर्म की है। आमिर उसे चाहता है ‍और उसके साथ जिंदगी बिताने की उसकी योजना है। आमिर को लगता है कि भारत में उसका और उसके परिवार का भविष्य उज्ज्वल रहेगा।

जैसे ही वह अपने देश में कदम रखता है उसका सामना वास्तविकता से होता है। आमिर से प्यार, विचार और विश्वास के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। आमिर अपने आपको असहाय पाता है। उसे अपने सपनों से समझौता करना पड़ता है।

PR
आमिर पुरानी मुंबई के मुस्लिम बहुल इलाके में रहता है। इस इलाके में सँकरी गलियाँ हैं, सस्ते होटल हैं, गुमनाम दलाल और वेश्याएँ हैं और भीड़ से भरे बाजार हैं। आमिर को लगता है कि वह इन गलियों में खो जाएगा। उसके मन में प्रश्न उठता है कि भाग्य ने उसे चुना है या उसने भाग्य को?
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें