द केरल स्टोरी 2: धर्म परिवर्तन और उससे जुड़े मुद्दों को फिर किया हाईलाइट
फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की चर्चित फिल्म The Kerala Story 2: Goes Beyond रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है। 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली यह फिल्म अपने पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाती है और इस बार दायरा और भी बड़ा बताया जा रहा है। खास बात यह है कि फिल्म को तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे इसका दायरा और व्यापक हो गया है।
पोस्टर्स ने बढ़ाया सस्पेंस
निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लीड किरदारों के पोस्टर्स हाल ही में जारी किए गए हैं। पोस्टर्स में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा के चेहरे का आधा हिस्सा बुर्के से ढका दिखाया गया है, जबकि दूसरा हिस्सा चोटों और आंसुओं के साथ नजर आता है। यह इंटेंस विजुअल्स साफ संकेत देते हैं कि फिल्म की कहानी भावनात्मक और गंभीर मोड़ लेने वाली है।
मेकर्स ने पोस्टर्स शेयर करते हुए लिखा, “दो हकीकतें। एक लड़ाई। अब सहेंगे नहीं... लड़ेंगे।” इस टैगलाइन ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
कहानी और विवाद
फिल्म की कहानी तीन युवतियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी व्यक्तिगत रिश्तों और सामाजिक दबावों के बीच उलझ जाती है। फिल्म में कथित धर्म परिवर्तन और उससे जुड़े मुद्दों को दिखाया गया है। टीजर और ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर कानूनी और राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिल चुका है।
-
THE KERALA STORY 2: GOES BEYOND (2026)
-
निर्देशक: कामाख्या नारायण सिंह
-
गीतकार: मनोज मुंताशिर, साहिल सुल्तानपुरी
-
संगीतकार: मन्नन शाह, राहुल सुहास
-
कलाकार: उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा
-
बैनर: सनशाइन पिक्चर्स
-
रिलीज डेट: 27 फरवरी 2026