हवाईजादा की कहानी
बैनर : ट्रायलॉजिक डिजिटल मीडिया लि., रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म फार्म्स प्रोडक्शन
निर्माता : राजेश बंगा, विशाल गुरनानी, विभु वीरेन्द्र पुरी
निर्देशक : विभु वीरेन्द्र पुरी
संगीत : रोचक कोहली, मंगेश धाकड़े, विशाल भारदवाज, आयुष्मान खुराना
कलाकार : आयुष्मान खुराना, पल्लवी शारदा, मिथुन चक्रवर्ती, नमन जैन
रिलीज डेट : 30 जनवरी 2015
हवाईजादा फिल्म वैज्ञानिक शिवकर बापूजी तलपदे की जिंदगी पर आधारित है। कहा जाता है कि शिवी ने भारत का पहला प्लेन बनाया था। कहानी 1890 के आसपास की है जब भारत में ब्रिटिश राज चलता था।
शिवी जब एक ही क्लास में आठ बार फेल हो जात है तो उसे स्कूल से बाहर कर दिया जाता है। वह इसे अपनी आजादी के रूप में देखता है। उसकी मुलाकात सितारा से होती है जिस पर कई युवा मरते हैं। शिवी भी सितारा को दिल दे बैठता है।
शिवी को उसके पिता घर से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। सितारा को लगता है कि वह शिवी के अपमान का कारण बनेंगी तो वह शहर छोड़ चली जाती है। निराश शिवी गलत कामों में डूब जाता है। शिवी की मुलाकात शास्त्री नामक एक जीनियस वैज्ञानिक से होती है। वह शिवी को समझाता है और असंभव को संभव करने के अपने सपने के बारे में बताता है। सपना है दुनिया का पहला एअरक्रॉफ्ट बनाने का, जो कि स्वतंत्रता की व्याख्या है।
क्या शिवी अपने गुरु का सपना पूरा कर पाएगा? क्या हवाईजादा आकाश को छू पाएगा?