• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
Written By समय ताम्रकर

2 लिटिल इंडियन्स की कहानी

2 लिटिल इंडियन्स
बैनर : रेव मीडिया
निर्माता : नैना, रवि भाटिया
निर्देशक : रवि भाटिया
संगीत : संतोष आनंद
कलाकार : मास्टर रौनक भाटिया, अंश सिन्हा, रवि भाटिया, मुश्ताक खान
रिलीज डेट : 19 अप्रैल 2013

PR


2 लिटिल इंडियन्स बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है और इसमें एक्शन, मौज-मस्ती जम कर है। यह बच्चों को प्रोत्साहित करती कि वे नई चुनौती से घबराए नहीं और उन्हें स्वीकारें। आधुनिक जमाने में हमारे देश के प्रति प्यार, सम्मान और वफादारी की भावना कम होती जा रही है। ग्लोबलाइजेशन के कारण आज का युवा पैसा कमाने के लिए कही भी जाने के लिए तैयार है, लेकिन देश सेवा करने में उसकी कोई रूचि नहीं है। यही कारण है कि आर्मी में जाने वालों की संख्याज में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यह फिल्म उन पैरेंट्स और बच्चों में राष्ट्र के प्रति भावना जगाने की कोशिश है। देश के खातिर ऑफिसर्स के त्याग, समर्पण और बहादुरी की भावनाओं को भी इसमें दिखाया गया है। बच्चे राष्ट्र का भविष्य है इसलिए ये फिल्म उनकी पसंद के अनुरुप बनाई गई है।

PR