• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. एडमिशन्स ओपन : शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ
Written By समय ताम्रकर

एडमिशन्स ओपन : शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ

एडमिशन्स ओपन
PR
निर्माता : मो. इसरार अंसारी
निर्देशक : के.डी. सत्यम
संगीत : अमित त्रिवेदी
कलाकार : अनुपम खेर, आशीष विद्यार्थी, अंकुर खन्ना, प्रमोद माउथो, आर्शी रति अग्निहोत्री, सुदेश बैरी

स्टीरियोटाइप एज्युकेशन सिस्टम के शिकार हुए लोगों द्वारा चलाए गए क्रांतिकारी आंदोलन की बात यह फिल्म करती है।

एक निरुत्साहित आईटी प्रोफेसर तारिक सिद्दकी (अनुपम खेर) रूढ़िवादी शिक्षा प्रणाली से निराश हैं। शराबी प्रोफेसर देवांग ‍त्रिपाठी (आशीष विद्यार्थी) को उसके पढ़ाने के आधुनिक तरीके के कारण मुंबई यूनिवर्सिटी से बाहर निकाल दिया गया है।

अर्जुन सहगल (अंकुर खन्ना) को परंपरागत शिक्षा प्रणाली और ग्रेडिंग सिस्टम पर जरा भी भरोसा नहीं है। प्रियंका (आर्शी) उस दबाव के खिलाफ है जो माता-पिता अपने बच्चों पर डालते हैं।

इन सभी के स्टीरियोटाइप एज्युकेशन सिस्टम के खिलाफ एक-से विचार हैं। वे इस सिस्टम के खिलाफ जाकर अपना एज्युकेन सिस्टम बनाते हैं ताकि असफल विद्यार्थियों की मदद कर सकें।

आप भी उनके इस आंदोलन में शामिल होकर वर्तमान शिक्षण व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं क्योंकि एडमिशन्स ओपन है।