विपुल से नाराज असिन!
‘लंदन ड्रीम्स’ में असिन के प्रशंसकों ने जब उनका रोल देखा तो वे हैरत में पड़ गए कि उन्होंने इतना महत्वहीन और छोटा रोल करने के लिए हाँ कैसे कह दिया। असिन खुद फिल्म में अपनी भूमिका देखकर नाराज हैं। सूत्रों का कहना है कि निर्देशक विपुल शाह ने असिन के रोल पर कैंची चला दी, जिससे असिन को तकलीफ पहुँची है। हालाँकि विपुल इस बात का खंडन करते हैं, लेकिन इस मामले पर असिन की चुप्पी कुछ और ही बयाँ करती है।
‘गजनी’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद असिन के पास प्रस्तावों की झड़ी लग गई थी, लेकिन असिन ने इस मामले में बेहद सतर्कता बरतते हुए ‘लंदन ड्रीम्स’ साइन की। उन्होंने कई बड़े बैनर और निर्देशक को ना कहने में देर नहीं लगाई क्योंकि वे सशक्त रोल करना चाहती हैं। फरहान अख्तर और प्रियदर्शन जैसे दिग्गजों को असिन ने मना कर दिया।
सूत्रों का कहना है कि ‘लंदन ड्रीम्स’ साइन करते समय असिन को जो रोल सुनाया गया था, वैसा फिल्माया नहीं गया, जिससे असिन का नाराज होना स्वाभाविक है। फिलहाल उन्होंने इस मामले में चुप्पी साध ली है।