1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By India FM

रा.वन को लेकर विवाद

रावन
जैसे ही कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है कुछ लोग कहानी पर, स्क्रीनप्ले पर अपना दावा बताते हुए फिल्म की रिलीज रोकने की कोशिश करते हैं। रा.वन भी विवाद में घिर गई है। टीवी शो प्रोड्यूसर और एक्टर यश पटनायक के मुताबिक रा.वन से जुड़े लोगों ने उनका विचार उड़ा कर फिल्म बना दी है और इसके लिए वे कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म की रिलीज रोक दी जाए।

यश के मुताबिक रा.वन के लेखकों में से एक मुश्ताक शेख को उन्होंने ‘वन’ नामक विलेन का कंसेप्ट बताया था, जिसका उन्होंने फिल्म में उपयोग कर लिया है। यश का कहना है कि इसका उन्हें श्रेय दिया जाए या लाभ में से दस प्रतिशत हिस्सा दिया जाए। शाहरुख खान के वकील इस मसले को सुलझाने में जुटे हुए हैं।
लेखक के बारे में
India FM