• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

गो गोआ गॉन और गिप्पी की धीमी शुरुआत

गो गोआ गॉन
PR


गो गोआ गॉन, गिप्पी और फोर टू का वन फिल्में दस मई को रिलीज हुईं। फोर टू वन से तो ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं, लेकिन गो गोआ गॉन तथा गिप्पी की भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत हुई। सुबह और दोपहर के शो में गो गोआ गॉन के शो में दस से बीस प्रतिशत तक दर्शक नजर आएं। मुंबई, पंजाब, बंगाल, दिल्ली सभी जगह एक से हाल थे। वितरकों और सिनेमाघर मालिकों को उम्मीद है कि शाम से इस फिल्म के हालत सुधर सकते हैं।

करण जौहर की छोटे बजट की फिल्म ‘गिप्पी’ चुनिंदा सिनेमाघरों में ही रिलीज की गई है। कलेक्शन के मामले में ये फिल्म गो गोआ गॉन से पीछे है। इसकी वजह किसी स्टार का फिल्म में नहीं होना है। फिल्म से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि माउथ पब्लिसिटी का फिल्म को फायदा मिलेगा।

शूटआउट एट वडाला के कलेक्शन
शूटआउट एट वडाला ने पहला सप्ताह पूरा कर लिया है। फिल्म के पहले सप्ताह के कलेक्शन 45 करोड़ के करीब है। लगभग 42 करोड़ रुपये की इस फिल्म के ये कलेक्शन लागत को देखते हुए उत्साहवर्धक नहीं कहे जा सकते हैं। महाराष्ट्र और हैदराबाद में इस फिल्म का व्यवसाय अच्छा है। फिल्म को दूसरे सप्ताह भी जमे रहना होगा, तभी इसे सफल कहा जा सकेगा। बॉम्बे टॉकीज के हाल बुरे हैं। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में साढ़े सात करोड़ रुपये कलेक्ट किए।

आशिकी 2 हुई हिट
आशिकी 2 ने दूसरे सप्ताह में 17.5 करोड़ रुपये जमा किए। दो सप्ताह में इस फिल्म ने 54..5 करोड़ रुपये कलेक्ट किए। फिल्म की लागत को देखते हुए इसे हिट कहा जा सकता है।