1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

ईशा के शबरी-2 में डबल रोल

ईशा कोप्पिकर
‘शबरी’ फिल्म के लिए ईशा कोप्पिकर के दिल में विशेष जगह है। इसे वे अपनी बेहतरीन फिल्म मानती हैं। वर्षों तक अटके रहने और बिना प्रचार के देश के कुछ हिस्सों में रिलीज होने के कारण ‘शबरी’ कब आई और कब गई पता ही नहीं चला। इसीलिए ईशा कोप्पिकर इसका दूसरा पार्ट बनाने जा रही हैं और इसमें वे डबल रोल निभाएंगी।

WD
ईशा का मानना है कि शबरी की कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है। वे फिल्म की निर्माता बनकर इसे बड़े पैमाने पर बनाकर देश भर में रिलीज करेंगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और एक बिंदु तक पहुंच कर फिल्म के निर्देशक ‍ललित मराठे और ईशा को लगा कि वे (ईशा) फिल्म में डबल रोल निभा सकती हैं। ईशा का एक किरदार ग्रे शेड्स लिए रहेगा।

खल्लास गर्ल इसमें स्टंट्स भी करेंगी। दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग आरंभ होगी और अगले वर्ष के मध्य में ‘शबरी 2’ को रिलीज किए जाने की योजना है।