आमिर खान : यह सब कैसे हुआ?
IFM
आमिर उन कलाकारों में से हैं जो अपने किरदार के मुताबिक अपने व्यक्तित्व में परिवर्तन कर लेते हैं। ‘गजनी’ के लिए बनाए गए एट पैक एब्स को भला कौन भूल सकता है। ‘3 इडियट्स’ में उन्हें कॉलेज के विद्यार्थी के रूप में दिखाया गया है, इसलिए सबसे बड़ी चुनौती उनके सामने यह थी कि उन्हें अपनी उम्र से आधा नजर आना था।
आमिर ने सबसे पहले अपना वजन कम किया। नई हेयर स्टाइल अपनाई। अपने वॉर्डरोब को उन ड्रेसेस से भर दिया जो आज के युवा पहनते हैं। युवाओं के बात करने की स्टाइल, चाल-ढाल पर बारीकी से परफेक्शनिस्ट खान ने गौर किया। खासतौर पर अपने भतीजे और उसके दोस्तों पर।
अपने लुक में आए परिवर्तन से आमिर बेहद खुश हैं और कहते हैं कि मुझे नहीं मालूम कि यह सब कैसे हो गया।

