अजय का सरप्राइज
अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री में दी जाने वाली पार्टियों में असहज महसूस करते हैं इसलिए न तो वे पार्टी देते हैं और न ही पार्टियों में शामिल होना पसंद करते हैं। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने ‘ऑल द बेस्ट’ की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया और बॉलीवुड में अपने परिचितों के लिए एक पार्टी का आयोजन कर डाला। अजय के इस फैसले से सभी आश्चर्यचकित रह गए।
गुरुवार 5 नवंबर को अजय ने मुंबई स्थित सहारा स्टार होटल में पार्टी का आयोजन रखा। मेहमानों का ध्यान रखने में अजय और उनकी पत्नी काजोल ने कोई कसर बाकी नहीं रखी।
अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, बिपाशा बसु से लेकर अजय के सारे दोस्त इस पार्टी में मौजूद थे। शायद अजय भी समझ गए है कि अपनी सफलता का बॉलीवुड में डंका पीटना पड़ता है, तभी लोग मानते हैं कि आपकी फिल्म कामयाब है।