जाह्नवी कपूर-वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन देगी दस्तक
फिल्ममेकर करण जौहर अपनी हिट फ्रैंचाइजी 'दुल्हनिया' की अगली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' लेकर आ रहे हैं। शाशंक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है। यह फिल्म सितंबर महीने में थिएटरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की है।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' अब 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर इस फिल्म के जरिये एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस फिल्म से पहले दोनों फिल्म बवाल में साथ काम कर चुकें हैं।
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी हैं। करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं।ह एक रोम-कॉम ड्रामा है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें