सम्बंधित जानकारी
- फातिमा सना शेख–विजय वर्मा की फिल्म गुस्ताख इश्क के गाने उल जलूल इश्क का टीजर हुआ रिलीज
- बाहुबली की राजमाता रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, फिल्मों में बोल्ड सीन्स दे चुकी हैं राम्या कृष्णन
- ऐश्वर्या-अभिषेक के बाद करण जौहर भी पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दायर की याचिका
- मस्ती 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस स्टार्स की भी हुई फिल्म में एंट्री, जानिए कब होगी रिलीज
- सोहा अली खान के साथ इटली में दिनदहाड़े हुई थी घटिया हरकत, खुलेआम शख्स दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट
वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर रिलीज, प्यार संग लगा कॉमेडी का तड़का
करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का पंच देखने को मिल रहा है।
2 मिनट 55 सेकंड का ट्रेलर कंफ्यूजन से भरा हुआ है। सनी संस्कारी (वरुण धवन) को अनन्या (सान्या मल्होत्रा) से प्यार है, लेकिन अनन्या की शादी विक्रम (रोहित सराफ) से हो रही है। वहीं जाह्नवी, रोहित सराफ की एक्स गर्लफ्रेंड तुलसी कुमारी का किरदार निभा रही हैं।
अपने लवर की शादी से वरुण और जाह्नवी दोनों परेशान हो जाते हैं। ऐसे में दोनों अपने-अपने प्यार को पाने के लिए निकल जाते हैं। वरुण और जाह्नवी दोनों कपल बनकर सान्या और रोहित की शादी जुड़वाने के लिए पहुंच जाते हैं। लेकिन उनकी शादी तुड़वाते-तुडवाते वरुण और जाह्नवी में ही प्यार हो जाता है।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगेस फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
