1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. toxic movie teaser out on yash birthday
Last Updated : गुरुवार, 8 जनवरी 2026 (13:34 IST)

धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ देगी यह फिल्म, टीजर ने उड़ाया गर्दा

Toxic movie teaser
रॉकिंग स्टार यश के जन्मदिन पर फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है। उनकी अगली फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में यश के साथ पांच एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं। 'टॉक्सिक' में यश के किरदार का नाम राया होगा। 
 
2 मिनट 51 सेकंड के टीजर की शुरीआत कब्रिस्तान से होती है। एक विदेशी माफिया अपने बेटे को दफनाने पहुंचा है। वह कहता है, 'मैं चाहता हूं मेरे बेटे का फ्यूनरल शांति से हो। क्या लगता है, वो आएगा?' इसके बाद अचानक अफरातफरी मच जाती है। 
 
टीजर में आगे एक कार पेड से टकराती है। इसके बाद एक बुजुर्ग आदमी बाहर निकलता है। पहले तो उसपर कोई ध्यान नहीं देता लेकिन जैसे ही वह धमाले के ‍लिए एक डेटोनेटर दिखाता है वहां माहौल बदल जाता है। इसके बाद कई धमाकों से इलाका दहल जाता है, जिससे पूरा गैंग खत्म हो जाता है। 
 
इसके बाद यश की जबरदस्त एंट्री होती है। वह हाथ में बंदूक और होंठों में सिगार दबाए हमलावरों को मारते दिख रहे हैं। यश कहते हैं, 'डैडी घर आ गए हैं।' ‘टॉक्सिक’ का टीजर पूरी तरह यश फैन्स के लिए बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट है।
 
फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी बसंत नजर आने वाली हैं। 'टॉक्सिक' ईद के मौके पर 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही है।