1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rupali Ganguly took a selfie in front of the mirror photos goes viral
Last Modified: बुधवार, 7 जनवरी 2026 (16:09 IST)

रुपाली गांगुली ने मिरर के सामने ली सेल्फी, दिलकश अंदाज जीता फैंस का दिल

Rupali Ganguly photos
रुपाली गांगुली टीवी की दुनिया की सबसे चहेती एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें घर-घर में अनुपमा के नाम से जाना जाता है। रुपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस संग अक्सर अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती हैं। 
 
हाल ही में रुपाली ने अपनी कुछ मिरर सेल्फी शेयर की है। इन तस्वीरों में वह कांच के सामने खड़े होकर सेल्फी लेती दिख रही हैं। 
 
तस्वीरों में रुपाली मरून कलर की साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहने दिख रही हैं। उन्होंने ग्लॉसी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। 
 
इसके साथ रुपाली ने चश्मा भी लगाया हुआ है। तस्वीरों में वह अलग-अलग पोज में सेल्फी लेती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, Mirror is Mirroring 
 
बता दें कि रुपाली गांगुली को टीवी सीरियल 'अनुपमा' से जबरदस्त पहचान मिली है। टीवी शोज के अलावा वह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर रुपाली के 3 मिलियन फॉलोअर्स है। 
 
ये भी पढ़ें
कड़कड़ाती सर्दी में बिकिनी पहन पूल में उतरीं रुबीना दिलैक, जापान वेकेशन की दिखाई झलक