1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. teachers day 2025 salman khan school days life

जानिए स्कूल के दिनों में कैसे थे सलमान खान? टीचर ने किया था खुलासा

salman khan
हर साल 5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाते हैं। इस खास मौके पर कई लोग अपने फेवरेट स्टार के स्कूल के दिनों के बारे में जानना चाहते हैं। हम आपकों बताते हैं कि सुपरस्टार सलमान खान आखिर स्कूल में कैसे थे। 
 
सलमान खान की एक टीचर ने इस बात का खुलासा किया था कि स्टूडेंट के तौर पर सलमान खान बहुत अच्छे थे और वो पढ़ाई में भी तेज थे। इसीलिए उनके साथ हर कोई दोस्ती कर लेता था और घुल मिल जाता था। 
 
इसके साथ ही उनकी टीचर ने बताया कि स्कूल के बगल में ही एक गर्ल्स स्कूल भी हुआ करता था। वो किसी लड़की की तरफ आंख उठाकर भी नही देखते थे। बस वो सीधा स्कूल आते थे। 
 
वहीं एक बार सलमान खान ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह अपनी स्कूल की फीस नहीं भर पाए थे और इस वजह से उन्हें क्लास से बाहर कर दिया गया था। सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि बचपन में एक दिन उन्हें टीचर ने क्लास के बाहर खड़ा कर दिया था। 
 
सलमान ने कहा कि जब मैं क्लास के बाहर खड़ा था तो मेरे पिता सलीम खान वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने सलमान को देखते ही कहा कि ये क्या बदमाशी है? मेरे पिता को पता चला कि मेरी फीस टाइम पर जमा नहीं हो पाई जिसके चलते मुझसे क्लास के बाहर खड़ा कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अगले ही दिन स्कूल में जाकर मेरी फीस जमा करवाई और तब मेरी टीचर ने भी उनसे माफी मांगी।
 
बता दें कि सलमान ने पढ़ाई इंदौर और ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई मुंबई से की। सलमान के पिता सलीम खान बाद के दिनों में मुंबई आ गए थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
गजब टीचर की अजब कहानी, मिलते हैं फिल्मी शिक्षकों से...