1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Shah Rukh Khan, Raees, Aamir Khan, Dangal

शाहरुख के बाद इस 'खान' के साथ सनी लियोन करेंगी फिल्म

सनी लियोन
सुपरस्टार्स भले ही सनी लियोन के हीरो नहीं बन रहे हों, लेकिन उनकी फिल्मों में सनी को जगह मिलने लगी है और सनी के लिए यह सफलता भी छोटी-मोटी नहीं है। अपनी सेक्सी अदाओं से लोगों को रिझाने वाली सनी 'रईस' में शाहरुख के साथ 'लैला ओ लैला' पर ठुमके लगाते नजर आएंगी। इस खबर की स्याही सूखी भी नहीं थी कि एक और खबर आ गई कि सनी इस 'खान' के साथ फिल्म करेंगी। 
कौन है ये 'खान'... अगले पेज पर 
 

ये खान है आमिर खान जो हाल ही में बोल चुके हैं कि सनी लियोन के साथ फिल्म करने में उन्हें कोई समस्या नहीं है। 
कौन सी होगी फिल्म... अगले पेज पर

फिल्म का नाम है 'दंगल' जिसकी शूटिंग जोरो से चल रही है। इसमें आमिर पहलवान बने हैं। सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म से सनी को जोड़ा जा रहा है। 
क्या होगा सनी का रोल... अगले पेज पर

सनी लियोन को फिल्म से जोड़ने की इच्छा आमिर ने जाहिर की है। सनी के रोल के लिए जगह बनाई जा रही है। ये किस तरह का रोल होगा कहा नहीं जा सकता है। यह गाना भी हो सकता है या छोटा-मोटा रोल भी। 
अगला लेख
व्हाट्स एप कॉर्नर : टाइम की कमी...