सम्बंधित जानकारी
- कंगना रनौत की 'क्वीन 2' विवादों में, फैंटम स्टूडियोज ने ठोका 250 करोड़ का दावा
- लाल जोड़े में मोनालिसा ने ढाया कहर, बोल्ड ब्राइडल फोटोशूट ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
- डीप वी-नेक आउटफिट में रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
- दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' को ओटीटी से हटाने पर सिख संगठनों का विरोध, DSGMC करेगी गली-गली स्क्रीनिंग
- 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, इस दिन बड़े पर्दे पर दिखेगा सौरव गांगुली का सफर
आकांक्षा रंजन का सिजलिंग एथनिक लुक वायरल, फ्लोरल सीक्विन साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत
बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन अपने फैशन सेंस और कमाल के स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में पारंपरिक पहनावे को मॉडर्न और सिजलिंग टच देते हुए आकांक्षा ने साबित कर दिया है कि आखिर क्यों उन्हें बी-टाउन की अगली स्टाइल आइकॉन माना जा रहा है।
तस्वीरों में आकांक्षा ने डार्क शेड फ्लोरल प्रिंटेड सीक्विन साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने डीप ब्लैक कलर का स्ट्रेपलेस कॉरसेट ब्लाउज कैरी किया है, जिसमें बेहद बारीक शिमर और ग्लिटर वर्क साफ देखा जा सकता है। यह कॉरसेट ब्लाउज उनके कर्वी फिगर को परफेक्ट शेप दे रहा है।
साड़ी की शाइन और कॉरसेट का बोल्ड कॉम्बिनेशन उन्हें किसी डीवा जैसा लुक दे रहा है। हाथ में मैचिंग एम्ब्रॉएडर्ड पोटली बैग उनके इस लुक को पूरी तरह से कम्पलीट कर रहा है।
इन तस्वीरों में आकांक्षा एक से बढ़कर एक कातिलाना और सेक्सी पोज़ देती नजर आ रही हैं। कभी वो कैमरे की तरफ देखते हुए अपनी मदहोश कर देने वाली आंखों का जादू चला रही हैं, तो कभी सिजलिंग अंदाज में अपनी साड़ी का पल्लू लहरा रही हैं।
इस शिमरी आउटफिट को बैलेंस करने के लिए आकांक्षा ने अपने मेकअप और हेयर स्टाइल को काफी स्लीक और सटल रखा है। उन्होंने मिडिल पार्टिंग के साथ अपने स्ट्रेट बालों को खुला रखा है, जो उनके शोल्डर लाइन और कॉरसेट ब्लाउज को बखूबी हाइलाइट कर रहा है।
ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने गले में एक खूबसूरत स्लीक डायमंड और एमराल्ड नेकपीस पहना है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। डार्क लिपस्टिक और न्यूड ग्लोइंग मेकअप के साथ उनका यह लुक किसी भी नाइट पार्टी या रेड कार्पेट इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट है।
