सम्बंधित जानकारी
- जकार्ता में पीएम मोदी ने किया 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र, करण जौहर हुए भावुक
- कंगना रनौत की 'क्वीन 2' विवादों में, फैंटम स्टूडियोज ने ठोका 250 करोड़ का दावा
- लाल जोड़े में मोनालिसा ने ढाया कहर, बोल्ड ब्राइडल फोटोशूट ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
- डीप वी-नेक आउटफिट में रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
- दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' को ओटीटी से हटाने पर सिख संगठनों का विरोध, DSGMC करेगी गली-गली स्क्रीनिंग
Lock Upp 2: राम कपूर का चौंकाने वाला खुलसा, बोले- शादी से पहले था प्लेबॉय, कई लड़कियों संग था अफेयर
जेल की थीम पर आधारित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने ड्रामे, एंटरटेनमेंट और अनपेक्षित ट्विस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के हालिया एपिसोड़ में एक्टर राम कपूर ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। राम कपूर ने बताया कि वह पहले प्लेबॉय थे और शादी से पहले एकता कपूर ने उनकी पत्नी गौतमी को चेतावनी भी दी थी।
शो के दौरान जब को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर से उनकी शादी से पहले की जिंदगी और रिलेशनशिप्स को लेकर सवाल पूछा, तो राम कपूर ने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी। राम कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा, शादी से पहले? मैं एक प्लेबॉय था।
जब श्रेया ने उनसे पूछा कि वह कितने रिलेशनशिप्स में रह चुके हैं, तो राम ने जवाब दिया, 'मैं गिन नहीं सकता।' हालांकि, इस बेबाकी के साथ ही उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के प्रति पूरी वफादारी भी दिखाई। उन्होंने तुरंत साफ किया, 'शादी के बाद, एक भी नहीं।'
बातचीत के दौरान राम कपूर ने एक बेहद मजेदार और दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब उनके और गौतमी कपूर के अफेयर और शादी की खबरें सामने आईं, तो उनकी करीबी दोस्त और टीवी क्वीन एकता कपूर काफी परेशान हो गई थीं। एकता, राम के अतीत और उनकी 'प्लेबॉय' छवि से अच्छी तरह वाकिफ थीं।
राम कपूर ने कहा, मैं पूरी ईमानदारी से बताता हूं। जब सबको पता चला कि मैं और गौतमी शादी कर रहे हैं, तो मेरी दोस्त एकता कपूर ने गौतमी को फोन किया। एकता ने उससे कहा- 'तुम क्या कर रही हो? उसके (राम के) इतने सारे अफेयर्स रह चुके हैं। तुम क्या कर रही हो?' एकता असल में गौतमी के लिए चिंतित थीं। और मैं आज यह स्वीकार करता हूं कि एकता ने जो किया वो बिल्कुल सही था, क्योंकि मैं उस वक्त वैसा ही इंसान था।"
भले ही शादी से पहले राम कपूर का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा हो, लेकिन गौतमी कपूर के जिंदगी में आने के बाद उनकी दुनिया पूरी तरह बदल गई। दोनों की पहली मुलाकात साल 2000 में टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। स्क्रीन पर देवर-भाभी का किरदार निभाने वाली इस जोड़ी को असल जिंदगी में एक-दूसरे से प्यार हो गया।
कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 14 फरवरी 2003 को शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। आज इस शादी को दो दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। राम और गौतमी दो बच्चों के माता-पिता हैं और आज भी उन्हें भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और आदर्श कपल्स में से एक माना जाता है।
