1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonakshi sinha talks about on her bond with zaheer iqbal parents

मायके से ज्यादा ससुराल में मिल रहा सोनाक्षी सिन्हा को प्यार, बोलीं- स्पेशल फील कराते हैं...

Sonakshi Sinha
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। अलग-अलग धर्मों से होने की वजह से कपल को काफी ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। शादी के बाद सोनाक्षी पहली बार अपने ससुराल में ईद सेलिब्रेट करने जा रही हैं। 
 
इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ससुराल वालों को लेकर बात की है। यूट्यूब पर एक लाइव सेशन के दौरान सोनाक्षी ने मायके और ससुराल के घर के बीच अंतर के बारे में बताया। सोनाक्षी ने बताया कि सास-ससुर संग उनका रिलेशन कैसा है। 
 
जब एक फैंस ने सोनाक्षी से पूछा कि उन्हें मायके और ससुराल में क्या अंतर फील होता है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, मुझे घर पर बहुत पैंपर किया जाता था। सास-ससुर मुझे और बेहतर ट्रीट करते हैं। मुझे बेटी से ज्यादा स्पेशल फील कराते हैं। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, बेटी होने के नाते मैं घर में लाड़ प्यार से पली-बढ़ी थी। लेकिन ससुराल में वो मुझे बेटी से बढ़कर मानते हैं। मुझे लगता है कि मैं वाकई में धन्य हूं कि मुझे ऐसे ससुराल वाले मिले हैं।
 
सोनाक्षी ने आगे कहा, क्योंकि वो जिम्मेदारी भी है कि किसी और की बेटी हमारे घर आई है। इसलिए वो हर बार थोड़ा ज्यादा ही करते हैं और मुझे ये महसूस कराते हैं कि जैसे मैं हमेशा से यहां रही हूं। और मैं इस घर में ही पैदा हुई हूं। और मैं इस घर की बेटी हूं।
 
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने जून 2024 को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग इंटरफेथ मैरिज की थी। सोनाक्षी की शादी में उनके भाई शामिल नहीं हुए थे। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बात करना क्रिसैन बैरेटो को पड़ा महंगा, काम मिलना हुआ बंद