सिंपल लुक में श्वेता तिवारी ने लूटी महफिल, देखिए एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने स्टाइलिश लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। वह अपने बेटे संग नए साल का जश्न मनाने विदेश रवाना हो चुकी हैं। इसी बीच श्वेता ने अपने वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की है।
इन तस्वीरों में श्वेता का बेहद सिंपल लुक नजर आ रहा है। लेकिन इस लुक में भी श्वेता बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वह ग्रे कलर का स्वेटर और ब्लक पैंट्स पहने दिख रही हैं।
तस्वीरों में श्वेता तिवारी कभी समंदर किनारे कॉफी एंजॉय करते तो कभी झूला झुलते दिख रही हैं। श्वेता के चेहरे का नूर और उनकी अदाएं कमाल की लग रही हैं।
श्वेता एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल हैं कि वह 45 साल की हैं।
श्वेता तिवारी भले ही पर्दे पर कम नजर आती हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।