सम्बंधित जानकारी
- जब दूरदर्शन ने कर दिया था माधुरी दीक्षित को रिजेक्ट, बॉलीवुड ने बनाया क्वीन
- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है माधुरी दीक्षित का नाम, स्कूल में पढ़ते हुए मिली थी पहली फिल्म
- शादी के 4 साल बाद हुआ मौनी रॉय-सूरज नांबियार की शादी अंत, जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर किया अलग होने का ऐलान
- Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर
- जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम
क्या शहनाज गिल को मिला नया प्यार? RCB के इस स्टार क्रिकेटर संग जुड़ा रहा नाम
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही शहनाज की जिंदगी में कोई नया शख्स नहीं आया है। लेकिन अब एक क्रिकेटर के साथ शहनाज का नाम जुड़ता नजर आ रहा है।
इस क्रिकेटर का नाम है देवदत्त पडिक्कल। पिछले कुछ हफ्तों से इंटरनेट पर यह चर्चा जोरों पर है कि पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल और RCB के उभरते सितारे देवदत्त पडिक्कल के बीच कुछ पक रहा है।
इन अफवाहों को हवा तब मिली जब शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद चुलबुली रील शेयर की। इस वीडियो का कैप्शन था, 'Dil RCB main hai' बस फिर क्या था, फैंस ने इसे सीधे देवदत्त पडिक्कल से जोड़ दिया। आईपीएल 2026 के मैचों के दौरान शहनाज को कई बार स्टेडियम में RCB के लिए चीयर करते देखा गया है।
हाल ही में रायपुर में KKR और RCB के मैच के दौरान, शहनाज की मौजूदगी ने कैमरों का ध्यान अपनी ओर खींचा। शहनाज का स्टैंड्स में जोश से भरे रहना और टीम की जीत के बाद RCB की जर्सी में तस्वीरें पोस्ट करना, सोशल मीडिया डिटेक्टिव्स के लिए काफी था।
भले ही फैंस इन्हें 'अगला सेलिब्रिटी कपल' घोषित कर चुके हैं, लेकिन हकीकत यह है कि न तो शहनाज और न ही देवदत्त ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। देवदत्त पडिक्कल फिलहाल आईपीएल के इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
वहीं, शहनाज हमेशा से ही क्रिकेट की शौकीन रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि यह केवल टीम के प्रति उनका समर्थन है, न कि किसी विशेष खिलाड़ी के लिए प्यार। दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों अभी एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो भी नहीं करते, जो इन अफवाहों को खारिज करने का एक बड़ा संकेत माना जाता है।
अफवाहों से इतर, शहनाज गिल का करियर ग्राफ 2026 में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वह अब केवल एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक फिल्म निर्माता भी बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाबी फिल्म 'इक्क कुड़ी' के साथ प्रोडक्शन में कदम रखा है। वह जल्द ही फिल्म 'इश्कनामा' में नजर आने वाली हैं।
