1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanjay dutt aakhiri sawal film premiere delhi cm rekha gupta reaction
Last Modified: शुक्रवार, 15 मई 2026 (16:08 IST)

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

Aakhiri Sawal movie
फिल्म आखिरी सवाल के टीज़र और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है। संजय दत्त स्टारर यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। थिएटर रिलीज से पहले मेकर्स ने 13 मई को दिल्ली में इसका भव्य प्रीमियर आयोजित किया, जो हाल के समय में राजधानी के सबसे बड़े फिल्मी आयोजनों में से एक बन गया। 
 
इस खास शाम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं, जिन्होंने फिल्म की कास्ट और टीम के साथ इसे देखा। प्रीमियर के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आखिरी सवाल की जमकर तारीफ की। 
उन्होंने कहा कि फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के प्रेरणादायक सफर को शानदार तरीके से दिखाती है और समाज सेवा एवं राष्ट्र भावना जगाने में उसके योगदान को सामने लाती है। साथ ही उन्होंने फिल्म की दमदार कहानी, निर्देशक और कलाकारों की परफॉर्मेंस की भी सराहना की।
 
रेखा गुप्ता ने लिखा, फिल्म “आख़री सवाल” की स्टारकास्ट और टीम के साथ इस विशेष फिल्म को देखने का अवसर मिला। यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की प्रेरणादायी यात्रा, राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान, सेवा, संगठन और सांस्कृतिक चेतना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। देश के सामाजिक और वैचारिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को भी गंभीरता से उठाया गया है। 
 
उन्होंने लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र समर्पण की एक अद्भुत यात्रा रही है। गांव-गांव, गली-गली में समाज जीवन को संगठित करने, राष्ट्रभाव जागृत करने और आपदा से लेकर सामाजिक उत्थान तक हर क्षेत्र में संघ के स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से कार्य किया है। यह शताब्दी भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के सतत संकल्प का भी प्रतीक है। पूरी टीम को इस सार्थक प्रयास के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
 
आखिरी सवाल का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वरंग ने किया है। फिल्म को निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसका निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है, जबकि सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए