1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tara sutaria cannes red carpet debut women in cinema gala honour
Last Updated : शुक्रवार, 15 मई 2026 (14:04 IST)

तारा सुतारिया का धमाकेदार Cannes डेब्यू, क्लासिक लुक ने जीता दिल

Tara Sutaria Cannes 2026
79वें कान फिल्म फेस्टिवल में इस साल भारतीय प्रतिभाओं का बोलबाला है। इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है अभिनेत्री तारा सुतारिया के डेब्यू ने। अपनी खूबसूरती और गायकी के लिए मशहूर तारा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखते ही यह साबित कर दिया कि 'क्लासिक कभी पुराना नहीं होता'।
 
तारा सुतारिया का कान डेब्यू किसी सपने से कम नहीं रहा। बुधवार को जब वह फ्रेंच रिवेरा पर उतरीं, तो उन्होंने हेल्सा स्टूडियो की ब्लैक-एंड-व्हाइट स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी थी। उनके इस लुक ने 1950 के दशक की मशहूर अदाकारा ऑड्रे हेपबर्न की याद दिला दी। 
 
कान में दूसरे दिन तारा के लुक ने फैशन विशेषज्ञों को और भी प्रभावित किया। उन्होंने ऑफ-शोल्डर सिलहूट, स्ट्रक्चर्ड ड्रेपिंग और कोर्सेट-इंस्पायर्ड वेस्ट के साथ एक स्लीक पेंसिल स्कर्ट कैरी की, जो उनके व्यक्तिगत स्टाइल और 'पुराने जमाने के आकर्षण' के प्रति उनके प्रेम को दर्शा रहा था।
 
तारा केवल रेड कार्पेट पर चलने के लिए कान में नहीं थीं। उन्हें रेड सी फिल्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'विमेन इन सिनेमा गाला' में दुनिया भर की पांच अन्य प्रभावशाली महिलाओं के साथ सम्मानित किया गया।
 
मीडिया से बातचीत में तारा ने कहा, मेरे मन में कई विचार थे कि मैं खुद को और अपनी इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसे पेश करूं। मैंने अपनी पहचान के प्रति वफादार रहने का फैसला किया, जो कि क्लासिक और ओल्ड-फैशन्ड है।
दिलचस्प बात यह है कि तारा अक्सर अपना मेकअप खुद करना पसंद करती हैं और कान के लिए भी उन्होंने अपनी एक स्पष्ट विजन रखी थी।
 
तारा ने अपनी बातचीत के दौरान उन सभी भारतीय कलाकारों की सराहना की जो इस साल कान में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक ऊर्जावान अनुभव बताया और उम्मीद जताई कि वह वैश्विक फिल्म उद्योग के दिग्गजों से संवाद कर सकेंगी।
 
तारा की उपस्थिति ने उनकी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के लिए भी काफी उत्साह पैदा कर दिया है। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में रॉकिंग स्टार यश मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तारा सुतारिया 'रेबेका' नाम का एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें