Mon, 20 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Jagga Jasoos, Ranbir Kapoor

जग्गा जासूस में शाहरुख खान... क्या है माजरा?

शाहरुख खान
जो फिल्म लंबे समय से बन रही है उसका नाम है 'जग्गा जासूस'। कई तरह की मुसीबत इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आई है। अब सब कुछ सही तरीके से चल रहा है और अगले वर्ष यह फिल्म प्रदर्शित होने वाली है। 

 
पिछले दिनों इस फिल्म के सेट पर शाहरुख खान गए थे। इसके बाद से ही बॉलीवुड के गलियारों में खुसपुसाहट शुरू हो गई है। जितने लोग उतनी बातें। खबरचियों का कहना है कि शाहरुख खान बतौर कैमियो फिल्म में नजर आएंगे और उस दिन शूटिंग करने गए थे। किंग खान से जुड़े लोगों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। 
 
कहा जा रहा है कि शाहरुख खान का रोल छोटा किंतु महत्वपूर्ण है। इस रोल के लिए फिल्म के हीरो और निर्माता रणबीर कपूर तथा निर्देशक अनुराग बसु किसी बड़े सितारे को लेना चाहते थे, आखिरकार शाहरुख पर उनकी तलाश खत्म हुई। 
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान ने बताया कब आएगा 'रईस' का ट्रेलर