Mon, 20 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Anushka Sharma, Yaaron Ki Baraat

अनुष्का शर्मा नहीं मानतीं शाहरुख खान को अच्छा अभिनेता

शाहरुख खान
एक प्रमुख चैनल पर प्रसारित हो रहा कार्यक्रम 'यारों की बारात' में बॉलीवुड इंडस्ट्री के रहस्य और रोचक बातें सामने लाई जाती हैं। इसके अलावा इसमें कलाकारों के बीच असली जिंदगी में गहरी दोस्ती की टोह भी ली जाती है। इस बार बुलाए गए मेहमानों के रूप में शो पर शाहरुख  खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी आई।
जब शाहरुख  के अन्य दोस्त, करण जौहर और फराह खान शो पर साथ में आए, तो शाहरुख  ने फैसला किया कि वे अपनी तीन फिल्मों की  साथी अनुष्का शर्मा के साथ आएंगे। अनुष्का ने अपना बॉलीवुड पदार्पण शाहरुख  के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से किया था।  इस शो  पर शाहरुख  ने बताया कि अनुष्का ने शायद उनसे कहा था कि वे बहुत अच्छे अभिनेता नहीं हैं, जब वे लोग साथ में 'रब ने बना दी जोड़ी'  की शूटिंग कर रहे थे, हालांकि अनुष्का ने इस बात से साफ इंकार किया। 
 
शाहरुख  ने अनुष्का की तारीफ भी की कि वह अपने विचारों पर कायम रहती हैं और वह गॉसिप नहीं करती और यही कारण है ये दोनों बहुत  अच्छे दोस्त हैं। शाहरुख  ने यह भी कहा कि वे अनुष्का के साथ काम से लेकर परिवार तक हर एक बात पर बातचीत कर सकते हैं। 
 
जब इन दोनों से आपस में कोई सलाह देने को कहा गया तो अनुष्का ने शाहरुख  को काम की रफ्तार थोड़ी धीमी करने को कहा। इसकी वजह है कि शाहरुख  अक्सर अपनी चोटों को काम के चक्कर में नजरअंदाज करते हैं और तब भी शूटिंग करते हैं जब उन्हें आराम की सलाह दी जाती है। वहीं शाहरुख  ने अपने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि वे थोड़ा देर से आया करें ताकि उनकी लेटलतीफी पर किसी का ध्यान न जाए।
 
रब ने बना दी जोड़ी के अलावा, शाहरुख  और अनुष्का ने जब तक है जान में काम किया है। फिलहाल दोनों इम्तियाज़ अली की 'द रिंग' की शूटिंग साथ में कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
बाहुबली के निर्माताओं के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा