1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lock upp 2 ram kapoor kiss controversy shreya kalra angry warning

Lock Upp 2: 'इतना तो मेरा बाप भी चुम्मी नहीं करता!', राम कपूर की 'किसिंग आदत' पर भड़कीं श्रेया कालरा

Lock Upp 2
नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉकअप 2' हर गुजरते दिन के साथ कंट्रोवर्सी का नया केंद्र बनता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच का समीकरण पल-पल बदल रहा है। लेकिन हाल ही में जो वाकया सामने आया है, उसने न सिर्फ जेल के अंदर बल्कि सोशल मीडिया पर भी एक बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया है। 
 
इस बार विवाद के केंद्र में हैं—52 साल के दिग्गज टीवी एक्टर राम कपूर और डिजिटल क्रिएटर व कंटेस्टेंट श्रेया कालरा। राम कपूर की बिना सहमति के 'जबरदस्ती किस करने की आदत' पर अब श्रेया कालरा का गुस्सा ज्वालामुखी की तरह फूट पड़ा है। उन्होंने राम कपूर को कड़े शब्दों में अपनी 'पर्सनल बाउंड्री' में रहने की सख्त हिदायत दी है।
टास्क में जीत के बाद शुरू हुआ 'किसिंग विवाद'  
दरअसल, पिछले हफ्ते शो के भीतर एक बेहद महत्वपूर्ण टास्क खेला गया था। इस टास्क में श्रेया कालरा कंट्रोलर की भूमिका में थीं और राम कपूर पूरी तरह से उन पर डिपेंडेंट थे। राम को एलिमिनेशन से बचाने के लिए श्रेया ने अपनी पूरी जान लगा दी। उन्होंने न सिर्फ शानदार गेम खेला, बल्कि टास्क जीतकर राम कपूर को शो में पूरी तरह से सेफ कर दिया।  
 
इस धमाकेदार और बड़ी जीत के बाद राम कपूर खुशी से इतने ज्यादा एक्साइटेड हो गए कि उन्होंने बिना सोचे-समझे श्रेया कालरा के गालों और माथे पर किस कर लिया। उस समय तो खेल के माहौल को देखते हुए श्रेया शांत रहीं, लेकिन राम कपूर का यह रवैया उन्हें अंदर ही अंदर खटक रहा था।  
शिल्पा शिंदे के सामने फूटा श्रेया का गुस्सा  
हाल ही के एक एपिसोड में श्रेया का यह सब्र टूट गया। उन्होंने को-कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के सामने बातचीत के दौरान राम कपूर के इस व्यवहार पर तीखे सवाल उठाए। श्रेया ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जब शिवांगी जोशी अपना टास्क कर रही थीं, तब भी राम कपूर उनके काफी करीब चले गए थे। उस दौरान स्थिति को भांपते हुए हर्षद चोपड़ा को बीच-बचाव करना पड़ा था और राम को दूर रहने के लिए कहना पड़ा था।  
 
श्रेया ने नाराजगी जताते हुए कहा, "जब हर्षद ने उन्हें रोका, तो राम कपूर ने सॉरी-सॉरी कहा। लेकिन भाई, किस बात का सॉरी? वो बात करते समय थूकते भी हैं! जो कहना है सीधे मुंह पर कहो।"  
 
राम कपूर के रवैये पर भड़कते हुए श्रेया ने कहा कि उन्होंने राम के लिए तीन-तीन टास्क जीते, लेकिन बदले में राम ने उनका ज़रा सा भी साथ नहीं दिया। ऐसे में सीनियर होने के नाते उनकी रिस्पेक्ट करने का कोई मतलब नहीं बनता। श्रेया ने साफ लफ्जों में कहा कि सीनियर होने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि कोई कुछ भी करे और उसे चुपचाप बर्दाश्त किया जाए।  
 
श्रेया ने कैमरे के सामने बेहद सख्त और तीखे लहजे में राम कपूर को चेतावनी दी। उन्होंने कहा:, "उन्हें अपनी हदें समझनी चाहिए। अगर इस बार उन्होंने मुझे दोबारा किस करने की कोशिश की, तो मैं सीधे उनका मुंह पकड़कर बोलूंगी—'बहन के भाई, इतना तो मेरा बाप चुम्मी नहीं करता मुझे, अब मत करियो!'
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअब के बाद इस हसीना संग जुड़ा अर्जुन कपूर का नाम, जानिए कौन हैं साहिबा बाली?